सेक्स(Sex):आईये कुछ बात करते हैं-


सेहत के लिए क्यों फायदेमंद है:-

                         बदलती लाइफ स्टाइल में सेक्सुअली एक्टिव रह पाना आसान नहीं है। तनाव, कार्य की व्यस्तता ने जहां सामान्य दांपत्य जीवन को प्रभावित किया है वहीं पति पत्नी के भावनात्मक संबंध भी इससे प्रभावित हुए हैं। बहरहाल, सेक्स एक सामान्य हेल्दी लाइफ का अनिवार्य अंग है। यह ना केवल भावनात्मक रूप से नजदीक लाता है, बल्कि स्वास्थ्य की दृष्टि से भी इसके अनेक फायदे हैं।

महिला हो या फिर पुरुष, सहवास करते समय दोनों को शारीरिक और भावनात्मक सुख मिलता है। एक अध्ययन के अनुसार, सहवास के दौरान हमारा शरीर हमारे मस्तिष्क में कुछ ऐसे केमिकल कंपाउंड रिलीज करता है, जिससे हमारे शरीर को रिलैक्स होने का अनुभव होता है। यह ना केवल फिजिकली फिट रखना है बल्कि कई तरह के मनारोगों से भी दूर करता है।

अध्ययन बताते हैं कि रोजाना यौन संबंध बनाने से शरीर में कई सारी बीमारियां दूर होती हैं। इससे तनाव और दिल की बीमारी होने की संभावना भी कम होती है। रोजाना शारीरिक संबंध स्त्री और पुरुष दोनों की सेहत को दुरुस्त रखता है। यह ना केवल एंटी एजिंग के रूप में काम करता है बल्कि दीर्घायु भी बनाता है। डॉक्टर्स के मुताबिक सेक्स के दौरान हार्मोन और अन्य कंपाउंड रिलीज होते हैं जिससे कई तरह के इन्फेक्शंस फैलने का खतरा भी कम होता है। रोजाना सेक्स करने से शरीरी की इम्युनिटी भी बढ़ती है।

सेक्स के दौरान ऑक्सीटोसिन रिलीज होने के कारण बेहतर नींद आती है। रोजाना यौन संबंध शरीर की धमनियों में ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है, जिससे हृदय स्वस्थ बनता है। एक रिसर्च के अनुसार सेक्स करने से शरीर के हार्मोन संतुलित रहते हैं।

महिलाएं अगर पीरियड्स आने से एक हफ्ते पहले से सेक्स करें तो उनका हार्मोन लेवल सही रहता है। वहीं, मासिक धर्म के दिनों में उन्हें तेज पेट दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।

चिकित्सकों के मुताबिक सेक्स के दौरान महिलाओं के पेडू की कसरत होने से वह मजबूत बनते हैं। प्रेग्नेंसी के समय उन्हें दिक्कत नहीं होती। वहीं, रोजाना यौन संबंध बनाने से महिलाओं का टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं।

एक स्टडी के मुताबिक हफ्ते में दो बार शारारिक संबंध बनाने वाले पुरुषों को स्ट्रोक होने के बहुत कम चांस होते हैं। वहीं प्रोस्ट्रेट कैंसर का खतरा भी कम हो जाता है।

सेक्स के दौरान दोनों ही पुरुष और महिला के शरीर हार्मोन बनाने लगते हैं, जो कि एक प्राकृतिक पेन किलर का काम करते हैं। इससे पूरे शरीर का वर्कआउट अच्छे से हो जाता है। हृदय बहुत ज्यादा खून पंप करना शुरू कर देता है, जिससे आपका शरीर फुर्तीला और रोगों से लड़ने लायक बन जाता है।

नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। विषय संबंधित ज्यादा जानकारी के  लिए अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। किसी प्रकार के प्रशन या क्वीरी के लिए हमें कमेंट करे |

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

फेसबुक:-What Is Facebook In Hindi

हमारे जीवन में मोबाइल फोन का महत्व /Importance Of Mobile Phone in our life...