पुरुष-स्त्री और प्रेम
कहते है कि कोई व्यक्ति काम में कितना सफल है इसे देखकर इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वो प्रेम में कितना सफल होगा। वहीं, यहाँ कुछ ऐसे गुणों को बताया गया है जिन्हें अपनाने वाला पुरुष प्रेम में कभी असफल नहीं होता। आइए, जानते हैं 1.स्त्री को सम्मान देने वाला जो पुरुष अपनी माता, बहन और यहां तक कि सभी स्त्रियों को सम्मान की दृष्टि से देखता है, उसकी प्रेमिका हमेशा उसका सम्मान करती है। प्रेमी के ऐसे स्वभाव को देखकर उसके मन में हमेशा ये बात रहती है कि जब उसका प्रेमी दूसरी स्त्रियों का इतना सम्मान करता है, तो वो उसके लिए भी ऐसा ही भाव रखता होगा। 2.अपनी प्रेमिका के अलावा स्पर्श नहीं करता प्रेम में पुरुषों का ये गुण बहुत महत्व रखता है, जो पुरुष अपनी प्रेमिका के अलावा किसी और स्त्री से आकर्षित होकर या वासना से नहीं देखता उसकी प्रेमिका उसको मन से प्रेम करती है। उसके प्रेम मं दिखावा नहीं होता। प्रेम में सबसे ज्यादा आवश्यक है विश्वास को बनाए रखना। यदि कोई पुरूष प्रेम में रहते हुए किसी अन्य स्त्री को स्पर...