लड़कियों से क्यों प्यार करने लग जाते है लड़के ?


आइए जानते है वह कौन सी वजह है जिन कारणों से लड़कियों से प्यार करने लग जाते है लड़के:-
यहाँ मैं आपको कुछ महत्वपूर्ण पांच कारण बताने जा रहा हूँ | जो आपको जरूर पसंद आएंगी |

1.ब्यूटी विथ ब्रेन:-
                          लड़कों को वैसी लड़कियां काफी पसंद होती हैं जो बुद्धिमान यानी कि अक्लमंद होती हैं। कहा भी जाता है कि ब्यूटी विद ब्रेन का कॉम्बिनेशन लड़कों को आकर्षित किया जाता है। यह गुण हर लड़की में नहीं होता। हर सुंदर दिखने वाली लड़की अक्लमंद हो, यह जरूरी नहीं, लेकिन जो बुद्धिमान होती हैं, वह आत्मविश्वास से भरी दिखती हैं।

2.फिटनेस:-
             लड़कों को फिट लड़कियां पसंद होती हैं और वे चाहते हैं कि उनकी पार्टनर हमेशा फिट रहे। अधिकतर लड़के चाहते हैं कि उनकी होने वाली पार्टनर मोटी न हों, उनकी कमर पतली हो। कमर पतली हो तो लड़कियां और अधिक फिट और आकर्षक दिखती हैं। हालांकि प्रेम की यह जरूरी शर्त नहीं।

3. कुकिंग:-
            कहा जाता है कि दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है। लड़कों के साथ भी यही बात लागू होती है। दोस्ती या रिलेशनशिप में देखा जाता है कि यदि लड़की अपने हाथों बने पकवान लड़के को खिलाती है तो दोनों के बीच का रिश्ता मजबूत होता जाता है। लड़के ऐसी लड़कियों से ज्यादा प्रभावित होते हैं, जो अच्छा खाना बनाती हों।

4. संगीत:-
            लड़कियों का संगीत प्रेम भी लड़कों को अपनी ओर आकर्षित करता है। लड़कियां, जो अच्छा गाना गाती है, उनका मधुर संगीत लड़कों को प्रभावित करता है। अच्छा गाने वाली और परफॉर्म करने वाली लड़कियों के सामने लड़के जल्दी दिल हार बैठते हैं। लड़कों को गिटार बजाने वाली लड़कियां भी पसंद होती हैं।

5. सेल्फ डिफेंस:-
        सेल्फ डिफेंस यानी आत्मरक्षा के गुर सीखी हुईं लड़कियां भी लड़कों को खूब पसंद आती हैं। जो अपनी रक्षा खुद करने में सक्षम होती हैं, उनसे लड़के जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। ऐसी लड़कियां अंदर से मजबूत और आत्मविश्वास से लबरेज होती हैं और इनके प्यार में लड़के जल्दी पड़ जाते हैं।

                   नोट: यह रिपोर्ट कॉलेज में पढ़ने वाले लड़कों और नौकरीपेशा युवाओं की रुचि पर आधारित सर्वे पर तैयार की गई है। वैसे एक स्वस्थ रिश्ते या प्रेम में शर्तें नहीं होती।
                                                    धन्यवाद 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सेक्स(Sex):आईये कुछ बात करते हैं-

फेसबुक:-What Is Facebook In Hindi

हमारे जीवन में मोबाइल फोन का महत्व /Importance Of Mobile Phone in our life...